फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया गया होली का त्योहार

Sun, 08 Mar 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ पूरे धूमधाम से मनाया गया। जहां लोगों ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया वहीं एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाइयां दी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की धूम रही और जगह-जगह ईसुरी फाग सहित अन्य फागें सुनाई गईं। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के कुंडौरा गांव में महिलाओं की होली धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन


गुरुवार की रात जहां जिले के 615 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। वहीं शुक्रवार को परेवा के दिन परंपारिक रूप से बुंदेलखंड की धुलेठी व कीचड़ की होली जमकर खेली गई। इसी के बाद शाम के समय रंग गुलाल के साथ फागों का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।

लेकिन पुलिस की कड़ाई के बीच डीजे बजाने पर लगाई गई रोक का आलम यह रहा कि युवा थिरक नहीं पाए और आपसी झगड़े थमे। वहीं शनिवार को दूज के अवसर पर रंगो का त्योहार होली पूरे जोशो खरोश के साथ मनाई गई।
विज्ञापन


सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कसबा व ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरूवार की रात लोगों ने होलिका दहन स्थानों पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर होली जलाई।

शुक्रवार व शनिवार दो दिन रंगों की होली खेली गई। पौथिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पौथिया सहित उजनेड़ी, कीरतपुर, कलौलीतीर, सहजना गांवों में अबीर गुलाल के साथ गांवों में फाग निकाली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें