फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के अवैध कारोबारियों पर मारा छापा

Thu, 15 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से अवैध शराब के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। टीम ने दस लोगों को गिरफ्तार कर 50 लीटर देशी शराब बरामद की। मौके पर दो भट्ठियों और बरामद लहन को नष्ट कर दिया। भारी मात्रा में महुआ भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने 10 जनवरी के अंक में ‘महुआ शराब का धंधा शहर में भी फैला’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद आबकारी विभाग और कोतवाली पुलिस हरकत में आई। बुधवार को आबकारी विभाग ने कोतवाली पुलिस के साथ छापेमारी अभियान चलाया।

जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल ने बताया कि कजियाना मोहल्ला के पास चार लोगों को गिरफ्तार कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि गौरादेवी के पास जगदीश सोनकर के मकान से 15 बोरा महुआ बरामद किया।
विज्ञापन


साथ ही पांच लीटर देशी शराब बरामद की। इसके अलावा ब्रह्मा का डेरा व बच्ची का डेरा में भी छापा मारकर शराब की दो भट्ठियां और भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर 25 लीटर शराब भी बरामद की गई।

बताया कि गौरादेवी निवासी जगदीश सोनकर की परचून की दुकान से 15 क्विंटल महुआ और पांच लीटर शराब बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। मुख्यालय में हुई से इस कार्रवाई से शराब का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें