फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी धनीराम दादी

Thu, 15 Jan 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का दो दिन के अंदर निधन हो गया। इनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस प्रशासन ने बुधवार को धनीराम दादी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी 104 वर्षीय धनीराम दादी ने देश को आजाद कराने में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था। मंगलवार की रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।

कुछ देर बाद उन्होंने इस संसार से विदा ले ली। बता दें कि धनीराम दादी के साथी कस्बे के बाराखंबा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरनाथ सिंह यादव का मंगलवार की सुबह निधन हो गया था। एक के बाद एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


धनीराम दादी के अंतिम संस्कार में लोगों का हुजूम उमड़ पडा। पूरे दिन उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा।

बता दें कि धनीराम दादी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची में आखिरी व्यक्ति थे। अब इस क्षेत्र में कोई भी स्वतंत्रता सेनानी नहीं बचा है। एसडीएम रामअक्षयवर सिंह ने दादी के घर पहुंच शोक संवेदना प्रकट की। दादी की शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें