फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने दिखाने शुरू कर दिए तेवर

Sat, 28 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च का महीना खत्म होने को है। अभी से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी शुरू होते ही बिजली आपूर्ति का रोस्टर भी अनियमित हो रहा है। धूप से बचाव के लिए लोगों ने छतरी का प्रयोग करना शुरुरू कर दिया है। तो गर्मी से निजात पाने के लिए गन्ने के जूस की दुकानों में लोगों की भीड़ लगने लगी है।
विज्ञापन


बीती 14/15 मार्च को हुई बेमौसम बारिश से जहां किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, वहीं दोबारा सर्दी वापस लौटकर आ गई थी। लेकिन अब सूर्य ने अपने तेवर दिखाने शुुरू कर दिए। जिससे दिन में निकलने वाली तीखी धूप से नागरिक  खासे परेशान है।

धूप से बचने के लिए लोग छाता व अगौंछा आदि का सहारा ले रहे है। गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही शीतल पेयजल, लस्सी व गन्ने के रस की दुकानें भी सज गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें