फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जित की गईं देवी प्रतिमाएं

Tue, 31 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढोल की थाप व बैंडबाजों की धुन के साथ भक्तों ने विसर्जन जुलूस में भाग लिया। इस बीच भक्तों ने जमकर गुलाल उड़ाते हुए मुख्यालय के प्रमुख मार्गों से विसर्जन जुलूस निकाला। बेतवा पुल के नीचे दुर्गा प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया।
विज्ञापन


नवरात्र के समापन पर मुख्यालय में करीब आधा दर्जन स्थानों में स्थापित की दुर्गा प्रतिमाओं का सोमवार को विसर्जन जुलूस सुभाष बाजार से निकाला गया। जुलूस जिला अस्पताल होता हुआ रहुनियां धर्मशाला पहुंचा। जहां शीतला मां युवा मंच ने लंगर का आयोजन किया।

फिर जुलूस कालपी चौराहा, सैयदबाड़ा होते हुए पुश चिकित्सालय से बस स्टाप होकर बेतवा पुल के नीचे पहुंचा। जहां देवी भक्त ों ने विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया। जुलूस में सुभाष बाजार की सभी प्रतिमाओं के अलावा रहुनियां धर्मशाला, खालेपुरा, कालपी चौराहा आदि स्थानों की प्रतिमाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन


जुलूस के आगे दर्जनों की संख्या में घोड़े ढोल की थाप पर थिरकते निकले। वहीं भक्त गुलाल उड़ाकर नाच रहे थे। विसर्जन जुलूस में नवयुवक संघ के स्वेदश सचान, राजकुमार धुरिया, अशोक धुरिया, सूर्यकुमार तिवारी, रुपेश, अंकित, रामकृपाल, छुन्नन, राजेंद्र प्रजापति, राजू बाजपेई आदि भक्त मौजूद रहे। सुरक्षा को कोतवाली पुलिस जुलूस के साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें