फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे पंडाल

Thu, 17 Sep 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गणेश पंडाल सज गए। मुख्यालय में चार स्थानों पर गजानन की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। प्रतिमाआें की स्थापना के बाद डीजे की धुनों पर देर रात तक भक्त थिरकते रहे।
विज्ञापन


मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बेे के तीन स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की झांकियां सजा आरती और दर्शन का कार्यक्रम शुरू हो गया। थाना चौराहा में स्थापित प्रतिमा की झांकी सजने के साथ ही यहां दर्शन व आरती का कार्यक्रम शुरू हो गए।

अरतरा तिराहे पर मंगलमूर्ति उत्सव समिति के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता व सहयोगी अमन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, दुर्गेश तिवारी इत्यादि ने गजानन की शानदार सजावट की है।
विज्ञापन


केवन बाबा में झांकियां सजाई गई। सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में नगर पंचायत के निकट हाइवे किनारे सिद्धि विनायक गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें