फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिब्बे के साथ मिठाई तोलने पर 5 दुकानदारों का चालान

Mon, 16 Nov 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मापतोल विभाग ने हमीरपुर में पांच दुकानदारों के चालान किए हैं। डिब्बे के साथ मिठाई तोलने पर कार्रवाई की गई है। विभाग को शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


चालान की राशि करीब एक माह बाद तय होगी। जिला मापतोल अधिकारी रमेश चंद ने पुष्टि की। कहा कि औचक निरीक्षण में शहर के दुकानदारों को डिब्बे के साथ मिठाई तोलते हुए पाया गया। एक व्यक्ति का चालान सामग्री तोलने के उपकरण सही न होने पर किया गया है।

विभाग की माने तो अन्य कई जगहों से निर्धारित मूल्य से ज्यादा वसूल करने की शिकायतें मिल रही हैं। अब विभाग जिले के कई बाजारों में औचक निरीक्षण करेगा।

दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। विभाग की माने तो डिब्बे के साथ मिठाई तोलने पर दो से तीन हजार तक जुर्माना हो सकता है, वहीं उपकरण सही न होने पर तीन से सात हजार तक जुर्माना डाला जा सकता है।
विज्ञापन


जिला मापतोल अधिकारी रमेश चंद ने कहा कि विभाग ने निरीक्षण के दौरान पांच दुकानदारों का चालान किया है। इनमें से एक का चालान उपकरण सही न होने पर किया गया है। अभियान को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें