फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बदमाशों पर अपहरण का केस दर्ज

Mon, 16 Nov 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवान (बिहार) व्यवसायी के अपहरण के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर  केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अपहृत व्यवसायी के भाई की  तहरीर पर की। इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में रखा है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। सर्विलांस  से मिले लोकेशन के आधार पर पुलिस सीवान के दियरा क्षेत्र में दबिश दे रही  है।सिवान जिले के पचरूखी बाजार निवासी खाद-बीज व्यवसायी हरिशंकर सिंह ( 40 ) का रविवार को सुबह टहलने के दौरान पचरूखी रेलवे स्टेशन के समीप से  बदमाशों ने असलहे के बल पर अपहरण कर लिया। चार पहिया वाहन से अपहृत व्यवसायी को लेकर बदमाश छपरा की ओर भाग निकले। इससे नाराज लोगों ने रेलवे  ट्रैक और सिवान-छपरा मुख्य मार्ग जाम किया था। पुलिस ने इस  मामले में अपहृत व्यवसायी के भाई छोटू सिंह की तहरीर पर रविवार की देर रात  को चार अज्ञात बदमाशों पर असलहे के बल पर अपहरण करने का केस दर्ज किया। सिवान जिले के रहने वाले करीब आठ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर  रही है। लेकिन अभी तक कोई भी ऐसी जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी है जिससे  अपहर्ताओं तक पहुंच सके। सर्विलांस के जरिए मिले लोकेशन के आधार पर पुलिस  नदी के किनारे दियरा क्षेत्र में दबिश दे रही है। पुलिस को अंदेशा है कि अपहरण के बाद बदमाशों ने व्यवसायी को दियरा में छिपा कर रखा है। इस बाबत पचरूखी  एसओ गौरीशंकर बैठा ने बताया कि अज्ञात बदमाशों पर अपहरण का केस दर्ज कर  लिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें