फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

Fri, 30 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर कसबे से शादी समारोह से शामिल होकर बाइक से जा रहे तीन युवकों की अछरेला मोड़ के पास हाइवे पर सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। उधर कानपुर सागर हाइवे पर रश्मि पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार की शाम भमौरा गांव निवासी दो बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन


मौदहा कोतवाली क्षेत्र के लेवा गांव निवासी अवधेश (40), भाई विनोद (25) तथा मौदहा निवासी दोस्त राजेंद्र उर्फ बुल्ली (40) के साथ कसबा निवासी बहनोई संतोष गुप्ता के घर शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी समारोह में शामिल होकर रात में गांव लौट रहे थे।

तभी करीब 10 बजे मकरावं के निकट अछरेला मोड़ के पास हाइवे पर मौदहा की ओर से आ रही एक कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक टकराकर कार के इंजन में घुस गई। बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


खबर मिलने पर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल भेजा। लेकिन तीनों घायलों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दो सगे भाइयों व एक दोस्त की मौत होने पर उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

उधर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौदहा निवासी बहनोई मुकेश गुप्ता ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर कार सवार घटना के बाद मौके से कार छोड़कर भाग निकले।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के भमौरा गांव निवासी भोला (35) पुत्र रामेश्वर अपने दोस्त नत्थू (44) पुत्र छिम्मा जिसे लोग मेहमान के नाम से जानते है। वह कुछ वर्ष पूर्व गांव आया और फिर वहीं रहने लगा। दोनों बाइक से खरीददारी करने कस्बा आए थे और सामान लेकर शाम करीब 4 बजे गांव की ओर लौट रहे थे।

तभी कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक राहगीर अस्पताल भेजने की व्यवस्था करते। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें