फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर मालिक का शव सड़क पर मिला

Fri, 30 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर मिला। वे घर से दुकान जाने की बात कहकर निकले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


बसरेहर निवासी मनोज दुबे (40) पुत्र वीरेंद्र प्रताप दुबे का बहादुरपुर गांव में मेडिकल स्टोर है। गुरुवार की सुबह वे बेटी की शादी के लिए लड़का देखने निकले थे। भाई अशोक दुबे ने बताया कि मनोज दोपहर बाद घर पहुंच गए थे। इसके बाद वे शाम चार बजे साइकिल से दुकान के लिए निकले।

देर रात दो युवकों ने मनोज के सड़क किनारे पड़े होने की सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे और देखा कि मनोज मुंह के बल जमीन पर पड़े हुए हैं। शरीर पर कहीं भी किसी तरह की चोट के निशान नहीं थे।
विज्ञापन


नाक से खून रिस रहा था। पास में ही साइकिल पड़ी थी। वे मनोज को लेकर जिला अस्पताल गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अशोक के मुताबिक भाई की मौत पर उन्हें कुछ संदेह हो रहा है। फिलहाल घरवाले और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें