फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में महिला पहलवान रहीं आकर्षण का केंद्र

Tue, 23 Dec 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला क्षेत्र के चंडौत गांव में आयोजित हुए वार्षिक मेले में आयोजित दंगल के दूसरे व अंतिम दिन रोचक कुश्तियों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। दंगल का आकर्षण महिला पहलवानों की कुश्तियां रही। आज कुल 38 कुश्तियां हुई।
विज्ञापन


चंडौत गांव में चल रहे वार्षिक मेले में आयोजित दंगल के अंतिम दिन रोचक कुश्तियां हुई। जिसमें कन्नौज के छोटा खिलौना ने बड़ी मशक्कत के बाद इटावा के राजू को चित्त किया।

बांदा के बबलू ने गाजियाबाद के अजीत को, झांसी के पुष्पेंद्र ने फतेहपुर के महेंद्र को हराया। कानपुर के छोटे ने भवानीपुर के रामसिंह को धूल चटाई। राजस्थान के अमर ने औरेया के मनोज को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ आजमगढ़ की महिला पहलवान मोनिका और गाजियाबाद की रुचि के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें मोनिया विजयी रही।

दंगल में बाल पहलवानों ने भी दांवपेंच दिखाए। दंगल में कुल 38 कुश्तियां हुई। दंगल का शुभारंभ महिपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें