फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

Wed, 04 Jan 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
राठ कस्बे में गमगीन बैठे मृतका के परिजन व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के भैसाएं गांव में दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर विवाहिता महिला द्वारा आग लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ ले लिया है। मृतका के माता पिता व परिजनों ने थाना पुलिस को सास, ससुर, दामाद सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला पंजीकृत कराया है। आरोपी सास रज्जन, ससुर सत्तीदीन व दामाद सतीश को
विज्ञापन


पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  गौरतलब हो कि गत दिवस मंगलवार की शाम को थानाक्षेत्र के ग्राम भैसाएं में ससुरालीजनों से तंग आकर विवाहिता ने अपनी तीन माह की दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। खबर मिलने पर मृतका के पिता व परिवारीजन थानाध्यक्ष से मिले।  तहरीर मेेंकहा कि

उनकी पुत्री की हत्या करने के बाद ससुरालीजनों ने मिट्टी का तेल डालकर शव को जलाने का प्रयास किया। मृतका के पिता शिवकुमार विश्वकर्मा निवासी मंझीवा, थाना विसंडा जनपद बांदा ने बताया कि उसने अपनी पुत्री अर्चना की शादी 29 अप्रैल 2015 को भैसाएं निवासी सतीश पुत्र सत्तीदीन विश्वकर्मा के साथ की थी और दान दहेज भी दिया था। विवाह
विज्ञापन


के कुछ दिन बाद सास, ससुर, दामाद, ननद व देवरों ने दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक की मांग को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट कर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जाने लगा। जिसकी जानकारी उन्हें मिलती रही। उन्होंने कई बाद रिश्तेदारों की पंचायत कर समझाने बुझाने का प्रयास भी किया। उन्होंने बताया कि नए वर्ष में पुत्री ने फोन करके

बताया था कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो उसकी हत्या भी कर सकते हैं। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सभी परिवारीजनों पर दहेज हत्या धारा 498 ए, 304 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष एमपी त्रिपाठी ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी सास रज्जन, ससुर सत्तीदीन व दामाद सतीश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें