फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगा किसानों ने मांगा मुआवजा

Sun, 22 Mar 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा विकासखंड के पतारा गांव के सैकड़ों किसानों ने शनिवार को मुख्यालय में प्रदर्शन कर बस स्टाप तिराहे पर बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग कर जाम लगाया। जाम की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन


पतारा के ग्रामीण जगत सिंह, हरीबाबू, रामरतन, मदनगोपाल, पदमलाल, राजाराम, कालीचरन, भवानीदीन, बेटाप्रसाद, अजय पाल, बलराम, नरेंद्र, राधेचरन, राकेश, रामआसरे, रमेश यादव, अरविंद, राजासिंह, नरेंद्र, भानसिंह, राममोहन, सरमन आदि ने बताया कि बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के कारण सभी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं।

अब उनके सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में अब आत्महत्या करने के सिवाय कुछ नहीं बचा है। बताया कि गेहूं, चना, मटर, लाही आदि की 90 फीसदी फसल क्षतिग्रस्त हो चुकी है। आरोप लगाया कि राजस्वकर्मी मनमाने तरीके से सर्वे कर रहे हैं। किसानों ने प्रति बीघा 20 हजार रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


साथ ही पतारा गांव की मुख्य सड़क चलने लायक न होने की बात कह मरम्मत कराने को कहा। बताया कि करीब 20 वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। गौरतलब हो कि इस मार्ग में आधा दर्जन से अधिक मौरंग की खदानें है। ओवरलोड मौरंग की निकासी होने से सड़क मिट्टी में तब्दील हो गई है।

ग्रामीणों ने पतारा गांव से जल्ला तक जर्जर 4 किमी. सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। बस स्टैंड पर किसानों ने करीब 20 मिनट तक प्रदर्शन कर जाम लगाया। जाम की सूचना पाकर पहुंचे तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें