फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से नोटिस मिलने पर सदमे में किसान की मौत

Sun, 20 Jan 2019 11:11 PM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
बैंक से किसान को जारी हुई नोटिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड का वसूली नोटिस मिलते ही किसान को हार्ट अटैक पड़ गया और उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है। किसान पर इलाहाबाद बैंक इंगोहटा से करीब ढाई लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन


बैंकों ने बकाया जमा करने के लिए किसानों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत बिदोखर पुरई निवासी रामखिलावन अवस्थी (60) को बैंक ने पिछले शनिवार को नोटिस मिला था। बैंक का नोटिस मिलते ही किसान की हालत बिगड़ गई और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।

किसान के पुत्र राजू अवस्थी ने बताया पिता ने इलाहाबाद बैंक इंगोहटा से दो लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। समय से रुपये जमा न हो पाने के कारण ब्याज सहित करीब ढाई लाख रुपये हो गया है। बताया बैंक ने शनिवार को उनके पिता को नोटिस भेजकर 15 दिनों में पैसा जमा करने को कहा था। अन्यथा की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। बैंक का नोटिस पाकर पिता को सदमा लगा और हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


किसान ने जून 2012 में बैंक से ऋण लिया था। उसके पास 11 बीघे जमीन है। बैंक ने अक्तूबर 2018 में इस खाते को एनपीए कर दिया था। किसान को बकाया जमा कराने को नोटिस थमाया था। बैंक इस समय किसानों से ऋण वसूली में तमाम तरह के हथकंडे अपना रही है। इससे किसानों में दहशत है।

इसके पूर्व बिदोखर मेंदनी के किसान महेश्वरीदीन की प्राइवेट कर्मी की धमकी से सदमे से मौत हो चुकी है। तब बैंक ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया था। रविवार होने के कारण बैंक बंद होने से शाखा प्रबंधक से बातचीत नहीं हो सकी है। इस मामले में उप जिलाधिकारी अजीत परेश ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। राजस्व विभाग से मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें