फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने बाइकें भिड़ी, पांच घायल

Wed, 07 Jun 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सुमेरपुर-बांदा मार्ग पर दोपहर को कमलेश तिराहा के निकट दो बाइकें आमने सामने भिड़ गईं। इससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल भेजा गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बिवांर थानाक्षेत्र के खड़ेहीजार निवासी धरमपाल (53) अपने भाई बाबू (45) तथा पुत्र राजाबाबू (30) के साथ बाइक से बिना हेलमेट लगाए पंधरी गांव की तरफ से आ रहे थे। वहीं दूसरी ओर से मोहित (20) पुत्र यशपाल निवासी जसपुरा बांदा अपने साथी सलीम (17) पुत्र बउआ के साथ बाइक से जसपुरा जा रहे थे।


कमलेश तिराहा के समीप दोनों बाइकें आमने सामने टकरा र्गइं। इससे पांचों लोग घायल हो गए और दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस व यूपी 100 को सूचना देकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर दो लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ. अंकित सचान ने बताया कि सभी को सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दो लोगों के पैर फैक्चर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें