अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी (बिलासपुर)।
भराड़ी थाना के तहत आने वाले एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें व दुराचार की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व सैनिक को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आरोपी को 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला था।
उल्लेखनीय है कि मामले को लेकर ग्रामीणों ने पहले थाने का घेराव भी किया था। दो दिनों तक गांव में माहौल भी तनावपूर्ण भी रहा था। जिस पर वहां पर क्यूआरटी (पुलिस) तैनात करनी पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पूर्व सैनिक को हिरासत में ले लिया था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।