खाद की चल रही मारामारी के बीच जिले को 625 एमटी यूरिया मिली है। हालांकि
खाद की किल्लत के बीच 6 हजार एमटी खाद मांगी गई थी। फिलहाल खाद को 25
समितियों पर भेजी गई है। अगली रैक भी शीघ्र आने की संभावना है।
जिले
किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे है। जिससे डीएम संध्या
तिवारी ने शासन से 6 हजार एमटी यूरिया खाद उपलब्ध कराने का मांग पत्र
भेजा। लेकिन तमाम मारामारी के बीच जिले को मात्र 625 एमटी यूरिया मिल सकी
है।
जिला सहायक निबंधक सहकारिता रविंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि महोबा में
रैक आते ही समितियों को खाद भेजना शुरू है। बताया कि जिन समितियों में
पिछली बार खाद भेजी जा चुकी है।
उन पर इस बार खाद नहीं भेजी जा रही है।
जबकि मांग के अनुरूप ऐसी 25 समितियों जिनमें खाद की जरुरत है खाद भेजी गई
है। कहा कि खाद की अगली रैक शीघ्र आएगी।
फिलहाल समिति के सदस्यों को
प्राथमिकता के आधार पर खाद दी जाएगी। बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर
समितियों में सघन जांच के लिए सभी एडीओ व एडीसीओ को लगाया गया है।
उधर राठ की सहकारी
समितियों में खाद की खबर पाकर किसान टूट पडे। हालांकि प्रत्येक खातेदार
किसान को दो-दो बोरी खाद मिलने से मायूस दिखे। सहकारी समितियों में पुलिस
की मौजूदगी में खाद का वितरण हुआ।