फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की आठ बाइकें, लैपटॉप बरामद

Sun, 03 Mar 2019 11:08 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
वाहनों के साथ पकड़े गए आरोपी, साथ में खड़े पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की आठ बाइकें, एक लैपटॉप, एक मोबाइल व एक तमंचा बरामद किया है। पकड़े गए एक आरोपी पर ढाई हजार का इनाम भी घोषित था। मामले के खुलासे के लिए पिछले पांच दिनों से पुलिस की टीम लगी थी।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में रविवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी हेमराज मीना ने बताया अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शहर के राठ रोड स्थित शंकरी पीपल के पास से आशीष पाठक उर्फ ऋषि पुत्र स्व. अशोक पाठक निवासी ग्वालटोली, वली अहमद उर्फ कल्लू पुत्र कल्लू खां निवासी मांझखोर रमेड़ी, शिवा निषाद पुत्र श्यामलाल निवासी केसरिया डेरा, कुंदन निषाद पुत्र रामप्रकाश निवासी लक्ष्मीबाई पार्क व मोनू उर्फ कुलदीप सिंह पुत्र बोनी निवासी मांझखोर रमेड़ी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गईं आठ बाइकें, एक लैपटॉप, एक मोबाइल, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी मोनू उर्फ कुलदीप पर ढाई हजार का इनाम था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेजा है। वाहन चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


आरोपी आशीष पाठक व कुलदीप सिंह के खिलाफ पूर्व में दर्ज पांच-पांच मुकदमों को मिलाकर अब दोनों के ऊपर 12-12 मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है। जबकि आरोपी शिवा निषाद, कुंदन व वली अहमद के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें