फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवतियों से दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 09 Apr 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। घर में घुसकर तमंचे के बल पर युवतियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवतियों के शोर मचाने पर पड़ोसियों के आ जाने पर दोनों युवक तमंचा लहराते भाग निकले। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात वह अपनी पत्नी के साथ खेत में कटाई करने गया था।
विज्ञापन


घर में उसकी दो पुत्रियां थीं। रात लगभग 12 बजे पड़ोसी रमजान पुत्र रजा मुहम्मद अपने दोस्त नासिर पुत्र कल्लू निवासी बिदोखर के साथ मौका पाकर दीवार फांदकर घर में घुस गया और लड़कियों को तमंचा दिखाते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। लड़कियों के शोर मचाने पर पड़ोसी वहां आ गए। ग्रामीणों को आता देखकर तमंचा लहराते हुए दोनों आरोपी भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ  धारा 354/452/504/506 व 8 पास्को व एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी रमजान को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें