फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान एआरटीओ पर फायरिंग

Sun, 26 Jul 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडौरा गांव के निकट एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर हाइवे पर बीती रात एआरटीओ पर हमला कर फायर झोंके। इस वारदात में एआरटीओ व सिपाही को छर्रे लगे हैं। दोनों क ा कस्बा स्थित पीएचसी में इलाज कराया गया। एआरटीओ की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ  प्राणघातक हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के पीछे करीब एक माह पूर्व आरोपी का डग्गामार वाहन सीज करने का मामला सामने आया है।एआरटीओ पर हमले के बाद पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन


ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार की रात एआरटीओ मोहम्मद अजीम अपने दल-बल के साथ हाइवे स्थित कुंडौरा गांव के ओम हरिहर महाविद्यालय के पास चेकिंग कर रहे थे।

तभी कुंडौरा गांव निवासी मनीष सिंह अपने तीन साथियों के साथ असलहा लेकर आया और पुरानी खुन्नस में एआरटीओ व उनकी टीम को घेरकर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने एआरटीओ के पर तमंचा तान दिया। एआरटीओ ने हमलावर का हाथ पकड़ तमंचे की नाल ऊपर कर दी।
विज्ञापन


जिस पर हवा में फायर हो गया। इसके साथ हमलावरों ने तीन और फायर किए, जिसमे एआरटीओ के हाथ में चोट लगी है। जबकि सिपाही राजकरन के पैर में गोली लगी है। आरोप है कि हमलावरों ने दो गोलियां एआरटीओ के सरकारी वाहन पर भी बरर्साइं। जिससे वाहन के सामने के शीशे पर लगी।

घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से सिपाही को  सदर अस्पताल रिफ र कर दिया गया। सुमेरपुर पुलिस ने हमलावरों की तलाश में रात भर कांबिंग की। मगर उन्हें सफलता नहीं मिली।

पुलिस अधीक्षक दिनेशपाल सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर कहा कि आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ की तहरीर पर पुलिस ने मनीष सिंह सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ  प्राणघातक हमला करने की रिपोर्ट किया है।

उधर पीटीओ अमित वर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह कार्यालय में थे, तभी मनीष अपने साथियों के साथ आया और धमका कर चला गया। शाम को चालक सुभाष बाजार में सब्जी लेने गया तो  उसे भी दोबारा वाहन न पकड़ने की हिदायत देते हुए जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन


बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी कोतवाल को दे दी थी। जिस पर कोतवाल ने कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें