सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कोरमा गांव में वृद्ध
रिटायर्ड फौजी की ट्यूबवेल के कुएं में गिरने से मौत हो गई। कुएं से आवाज
आने पर परिजन मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्क त के बाद शव को बाहर निकाला जा
सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी
रिटायर्ड फौजी 70 वर्षीय नरेंद्र पाल का घर के पास ही ट्यूबवेल और खेत है।
वे शुक्रवार की रात खेतों में पानी लगाने गए थे। ट्यूबवेल के कुएं से पाइप
बिछा रहे थे। अचानक पैर फिसलने से वे कुएं में गिर पड़े। कुएं से वृद्ध की
चीख सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे।
कुएं में गैस की आशंका पर काफी देर
तक कोई उतरने को तैयार नहीं हुआ। चूना डालकर कुएं की गैस खत्म की गई।
ग्रामीण जब तक वृद्ध को बाहर निकालते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की
खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम।