फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा नदी में बालक डूबा, मौत

Thu, 03 May 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
अरविंद की फाइल फोटो। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्कूल में प्रवेश फार्म जमा करने के बाद दोस्तों के साथ बेतवा नदी में नहाने पहुंचे 11 वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद सभी दोस्त भाग गए। गांव की बच्चियां जब खेलते-खेलते नदी में पहुंची तो उन्हें शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के ललौली थानाक्षेत्र के दसौली गांव निवासी रामऔतार सोनकर पिछले करीब 12 वर्षों से मुख्यालय के रमेड़ी मोहल्ला निवासी सूर्यकांत त्रिपाठी के मकान में किराये पर रहता है। रामऔतार ने बताया कि उसके पांच पुत्र रामसागर, विजयपाल, सुक्कल, गेंदा, अरविंद व एक पुत्री है। बताया कि रामसागर व सुक्कल होटल में काम करते हैं। जबकि अन्य बच्चे पढ़ते हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उसका छोटा पुत्र अरविंद (11) कक्षा छह में प्रवेश के लिए श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज फार्म जमा करने गया था। लोगों के मुताबिक फार्म जमा करने के बाद उसका पुत्र अरविंद दोस्तों के साथ बड़े देवबाबा पास स्थित बेतवा नदी में नहाने चला गया। इसके बाद किसी ने अरविंद को नहीं देखा। लोगों के मुताबिक उसके दोस्त नदी से कब वापस हो गए किसी को नहीं पता।

घाट में कपड़े धो रही रमेड़ी के बप्पाजी गली निवासी रानी ने बताया कि मोहल्ले की लीलावती व अन्य बच्चियां उसके साथ नदी आई थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे नदी में खेल रही थी। तभी लीलावती ने अपनी सहेली का पैर समझ अरविंद का पैर पकड़ लिया।  इस पर उसने शोर मचाया। इस पर मौजूद लोगों ने शव को बाहर निकाला। जहां अरविंद की इन लोगों ने शिनाख्त की और अरविंद के परिजनों को सूचना दी। अरविंद के पिता ने पुलिस को सूचना देते हुए परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


यूपी 100 के मौके पर पहुंचने के बाद भी पुलिस ने शव को कब्जे में नहीं लिया। अरविंद के पिता मौरंग ढोने वाले रिक्शा ट्राला से शव को घर ले गए। इसके बाद कोतवाल शैल कुमार सिंह अरविंद के घर पहुंचे। जहां से उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

जिस स्थान पर किशोर की डूबकर मौत हुई है। इसी स्थान पर नहाने का घाट भी बना है। मगर मौरंग चोरी करने वालों ने इस स्थान से मौरंग निकाल कर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि इन्हीं गड्ढों में किशोर चला गया और उसकी डूबकर मौत हो गई। अभी भी इस स्थान से मजदूर तबके के लोग मौरंग की निकासी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें