फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बीच 10 एमएम वर्षा

Sun, 08 Feb 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की रात मौसम मेें अचानक तब्दीली आ गई। बादलों में जोरदार गड़गड़ाहट के साथ पानी बरसा वहीं शनिवार को भी बूंदाबांदी होती रही। फिलहाल मौसम विभाग ने 10 एमएम वर्षा रिकार्ड की है।
विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव से फिर ठंड बढ़ गई। बारिश के कारण जगह-जगह गंदगी व कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीती देर रात से ही रुकरुक कर बारिश होने का सिलसिला शुरु हो गया।

सुबह धूप निकलने पर लगा कि आसमान साफ हो जाएगा। लेकिन कुछ देर बाद फिर आसमान में बादल छा गए और बारिश होने लगी। हवाओं के चलने चलने से ठंड ने एक बार फिर दस्तक दे दी है।
विज्ञापन


रुक रुक कर हुई बारिश से मुख्यालय के कई इलाकों की सड़कें व गलियां कीचड़ युक्त हो गई है। जिससे लोगों को कीचड़ का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह से हो रही बारिश के कारण अधिकांश बच्चे स्कू ल नहीं जा सके।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियम व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि 10 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें