फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मामले छाए रहे

Wed, 19 Aug 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस में मंगलवार को पानी-बिजली, पुलिस व राजस्व संबंधित शिकायतों के साथ मतदाता सूचियों में बीएलओ में गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें आईं। सदर तहसील में 80 से अधिक फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल ने एक सप्ताह के भीतर सभी शिकायतों का निस्तारण किए जाने को लेकर संबधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


सदर तहसील में कुरारा ब्लाक के पतारा गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि प्रधान ने जबरन उसके घर के बगल से नाले का निर्माण कार्य कराया है। जिससे उसका कच्चा मकान गिर गया।

कुरारा के खरंौज गांव निवासी अलीहसन ने बताया कि आपदा राहत चेक के वितरण में लेखपाल ने धांधली की। बहुजन किसान दल के भगवानदास दीक्षित ने बताया कि बेमौसम क्षतिग्रस्त हुई फसलों का मुआवजा वंचित किसानों को दिलाया जाए।
विज्ञापन


मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार मंडी परिसर में लरौंद के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कोटेदार पर मनमानी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। मुटनी गांव के छिन्ना ने शिकायत की कि गांव से लगी नईबस्ती बरबस पुरवा में 11 अगस्त को सार्वजनिक स्थान पर लगे हैंडपंप पर रामसिंह यादव ने घेरकर कब्जा कर लिया।

तहसील दिवस में ज्यादातर किसान अपने सूखा व फसलों की क्षति के अनुदान के  चेक लेकर आए। लेकिन इनमें कुछ ऐसे भी चेक थे, जिसमें कुछ में भुगतान का समय अवशेष होने पर भी उन्हें लौटा दिया।

वहीं कई गांवों के लोगों ने मतदाता सूची बनाए जाने में बीएलओ द्वारा गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि कुछ बीएलओ अपने परिजनों को प्रधान प्रति को चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

इससे जान बूझकर उन्होंने अपने पक्ष के गलत मतदाताओं के नाम भी सूची में दर्ज कराए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता तहसील दिवस में नदारत रहे। देर से आने पर उपजिलाधिकारी प्रवीना अग्रवाल ने अधिकारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें