फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों पर की जाएगी सख्ती

Wed, 19 Aug 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के सख्त रुख के बावजूद पटरी दुकानदारों ने गर्ल्स कालेजों व बस स्टाप के आसपास अतिक्रमण कर रखीं दुकानें व गुमटियां नहीं हटाईं। अब नगर पालिका प्रशासन बुधवार को जेसीबी से अतिक्रमण हटाएगा। साथ ही दुकानदारों से खर्च धन भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि पांच दिन पूर्व जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने बस स्टैंड से लेकर अमन शहीद मोहल्ले तक सड़क की दोनाें पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को दिए हैं।

सोमवार को अधिशाषी अधिकारी बीपी यादव व कोतवाल पीके यादव ने पुलिस फोर्स के साथ जाकर एक-एक दुकानदार को हिदायत दी कि शाम तक अतिक्रमण कर रखीं दुकानें हटा लें।
विज्ञापन


वैसे जीजीआईसी के पास कुछ हद तक लोगों ने अपनी दुकानें समेट ली हैं। लेकिन अमन शहीद व बस स्टैंड के सामने सड़क तक फैली दुकानें अभी नहीं हटी हैं। बताते चलें कि बस स्टाप मार्ग मुख्यालय का सबसे अधिक व्यस्ततम मार्ग है।

इस मार्ग में आधा दर्जन से अधिक स्कूल कालेजों के अलावा सरकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट, तहसील के अलावा जजी जाने का यही मार्ग है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पेट्रोल पंप से अमनशहीद तक जेसीबी से अतिक्र मण हटाया जाएगा। बताया कि अतिक्रमण हटाने में जितना खर्च आएगा उसे दुकानदारों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें