फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट

Sat, 20 Jun 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार की देर शाम डाक्टराें व स्वास्थ्य कर्मियों से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने गालीगलौज व अभद्रता कर हाथापाई की। इससे नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। जिले केअन्य अस्पतालों से आए स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों ने हाइवे पर जमकर प्रदर्शन किया और थाने में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने सूचना लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर मामले की शिकायत जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी से भी की गई है।
विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम नारायनपुर गांव में हुई मारपीट से शत्रुघ्न सिंह के परिवार के लोग घायल हो गए थे। तब पुलिस के कार्रवाई न करने पर घायलों ने नारायनपुर गांव के सामने हाइवे जाम लगाया था।

सीओ सदर बीएन राय के आश्वासन पर घायलों को डाक्टरी के लिए नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस बीच अस्पताल में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयनारायन यादव भी मदद को पहुंच गए।
विज्ञापन


ड्यूटी में तैनात फार्मासिस्ट एलपी पीपरा ने बताया कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. अमित वर्मा को उनके आवास से जबरन उठा लाए। उनके साथ अभद्रता कर मारपीट की। साथ ही स्टाफ के अन्य लोगों को भी मारापीटा।

इसी मामले में शुक्रवार को डा.अमित वर्मा, फार्मासिस्ट एलपी पीपरा, वार्ड ब्वाय चंदन सिंह ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पर अभद्रता किए जाने की जानकारी संगठन के लोगों को दी।

इस पर संगठन ने पूरे जिले की पीएचसी व सीएचसी की ओपीडी बंदकर अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद सभी कर्मचारी कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एकत्र हो गए और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी कर हाइवे पर प्रदर्शन किया और थाने में पहुंचकर घटना की शिकायत दी।

लेकिन अभी तक तहरीर नहीं दी है। उधर थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि रात में डाक्टर नशे की हालत में था। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। संगठन के लोगों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।

तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयनारायन सिंह यादव का कहना है कि आरोप निराधार हैं।

मौके पर डा. अमित वर्मा नशे की हालत में मिले। जिसकी सूचना उन्होंने डीएम व सीएमओ को रात में ही दे दी थी। बताया कि जनवरी माह में अस्पताल की अव्यवस्थाओं की शिकायत प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से की थी। जिसकी जांच चल रही है। वह व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी हालत में दबाव में नही आएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें