फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों का पहला दिन पुराने ढर्रे पर बीता

Thu, 02 Jul 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में गर्मियों की छूटटी के बाद बुधवार को निजी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल रही। निजी विद्यालयों में ज्यादातर बच्चे आए लेकिन परिषदीय विद्यालयों में सन्नाटा रहा। सरकारी स्कूलों में पहले दिन टीचर तो पहुंचे परंतु बच्चे नहीं दिखे। पेश है नगर के परिषदीय विद्यालयों की एक रिपोर्ट।
विज्ञापन


समय- 11 बजकर 30 मिनट, रामतीर्थ प्राथमिक विद्यालय, दीवानपुरा, पहले दिन इस विद्यालय में बच्चों का टोटा रहा। करीब साढ़े ग्यारह बजे स्कूल की प्रधानाध्यापिका विजयंती सहायक अध्यापिका पुष्पा के साथ बरामदे में खड़ी होकर बातें कर रहीं थीं। विद्यालय में आए पांच बच्चे कमरे में खेल रहे थे। 

समय- 11 बजकर 40 मिनट, इंद्रिरा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय, दीवानपुरा, पहले दिन इस विद्यालय में एक भी बच्चा नहीं आया। प्रधानाध्यापिका का कमरा खुला हुआ था।
विज्ञापन


अन्य कमरों मेें ताले लगे  थे। सहायक अध्यापिका बरामदें में कुर्सी डाले मोबाइल पर बातें कर रही थी। प्रधानाध्यापिका अरूणा यादव अपने कक्ष में बैठीं हुई थी। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि 40 बच्चे हैं लेकिन आज एक भी नहीं आया है।

समय- 11 बजकर 55 मिनट, रफी अहमद किदवई पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर
इस विद्यालय में पंजीकृत 55 बच्चों में कुल आठ बच्चे खेलते नजर आए। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सलाउद्दीन ने बताया कि इस विद्यालय में वह सिर्फ अकेले हैं। पहला दिन होने पर कम बच्चे आए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें