फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले रह रही वृद्धा की मौत

Wed, 20 Feb 2019 11:24 PM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते कोतवाल व अन्य पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के सुभाष बाजार मोहल्ले में अकेले रह रही 70 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना को लेकर लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। वहीं पुलिस ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और वृद्धा के परिजनों को सूचना देकर बुलाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि वृद्धा की हत्या है या स्वाभाविक मौत।  
विज्ञापन


सुभाष बाजार निवासी फुलिया सोनकर (70) पत्नी स्व. मैकू के तीन पुत्रियां विमला, गुड्डों, बबली व पुत्र रामबाबू व ओमप्रकाश हैं। जिसमें ओमप्रकाश लापता हो गया था। अन्य सभी की शादी हो चुकी हैं और सभी बाहर रहते हैं। पैतृक आवास में अकेले वृद्धा रहती थी। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक वृद्धा अपने जीवन यापन के लिए लोगों के घरों में कार्य करती थी।

बुधवार सुबह सात बजे तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मोहल्ले के लोगों ने मुख्य लोहे के दरवाजे को बाहर से खटखटाया। मगर कोई जवाब नहीं मिला। तब मोहल्ले का युवक बबलू ने मकान के पीछे वाले दरवाजे गया, जहां उसे दरवाजा खुला मिला। कमरे में घुसने पर देखा तो वृद्धा मृत पड़ी थी। उसके आंख के ऊपर से खून बह रहा था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी युवक ने मोहल्ले के अन्य लोगों को बताई। पड़ोसियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल एके सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर प्रकाश वाजपेई, महिला एसआई निरुपमा, एसआई रणजीत बहादुर फोर्स के साथ पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि वृद्धा के बड़े पुत्र रामबाबू ने पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिससे घटना की स्थित साफ हो सकेगी।

सिगरेट के टुकड़े कहां से आए
घटनास्थल से जली सिगरेट के दो टुकड़े व पास में ही गुटखा की पीक मिलने से घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। इससे लगता है कि युवक वृद्धा के कमरे में आया है और अगर ऐसा नहीं है तो सिगरेट के टुकड़े व पान की पीक किसकी है। उधर जिस कमरे में वृद्धा मृत पड़ी थी। उसी से कुछ दूरी पर गैस सिलिंडर, दो बख्शे ताले लगे व अन्य सामान रखा था। साथ ही इस कमरे के बगल में एक और कमरा है। जिसमें दो ताले लगे हैं। चोरी होने जैसे कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें