फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 13 May 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साइड न देना ट्रैक्टर चालक को महंगा पड़ा। इससे गुस्साए मैजिक वाहन के चालक ने ट्रैक्टर चालक को लात घूसों से इस कदर पीटा कि वह मरणासन्न हो गया था। घायल की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कानपुर ले गए जहां दो दिन बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन शव को लेकर मुख्यालय आए। कुरारा पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



कुरारा थानाक्षेत्र के भटपुरा (जलाला) निवासी लालाराम (40) पुत्र रामेश्वर के पास निजी ट्रैक्टर है। पिछले बुधवार की शाम जमेरही गांव में ज्ञानसिंह की भतीजी रचना की शादी समारोह के बाद टेंट का सामान लालाराम अपने ट्रैक्टर ट्राली में लादकर शेखूपुर छोड़ने के बाद वह ज्ञानसिंह के साथ ट्रैक्टर से गांव लौट रहा था। तभी शेखूपुर पुलिया निकल कर पीछे से मैजिक वाहन का चालक साइड के लिए हार्न बजाता रहा। मगर ट्रैक्टर की आवाज अधिक होने पर  लालाराम को हार्न की आवाज नहीं सुनाई दी। कुछ दूर चलने पर चालक मैजिक को ट्रैक्टर के आगे निकाल लाया और ट्रैक्टर के सामने जैसे ही वाहन खड़ा किया तभी ट्रैक्टर की टक्कर मैजिक में लग गई। जिस पर मैजिक चालक सुकेश निवासी भौली की लालाराम से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर सुकेश ने लालाराम की लातघूसों से जमकर पिटाई कर उसे मरणासन्न हालत में कर दिया।

इसके बाद आरोपी सुकेश भाग निकला। ज्ञानसिंह ने यूपी 100 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कुरारा सीएचसी में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल से कानपुर ले गए। हैलेट में इलाज दौरान शुक्रवार की सुबह लालाराम की मौत हो गई। मौत के बाद से लालाराम के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र नारद व पत्नी छोड़ गया है। थानाध्यक्ष कुरारा केएन सिंह ने बताया कि आरोपी मैजिक चालक के खिलाफ पहले मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद दर्ज मुकदमे धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें