फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू पर बेटे को गायब कराने का आरोप

Sat, 14 Jan 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
पु‌ल‌िस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सिलौली गांव से मजदूरी करने दिल्ली गया युवक लापता है। युवक की मां रानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उसकी बहू ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर बेटे को बेचने या उसकी हत्या करने कर दी है।सिलौली गांव निवासी रानी पत्नी पिरगवा ने बताया कि उसके
विज्ञापन


तीन बेटे हैं। छोटा बेटा देवनारायण करीब 15 साल से दिल्ली में मजदूरी कर रहा है। उसकी पत्नी रामकुमारी भी साथ गई। गांव लौटे बेटे ने उसे बताया था कि पत्नी अक्सर झगड़ा करती है। वह दिल्ली में पास के परछछ गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ रह रही है। रानी ने बताया कि बीती पांच जनवरी को बहू

दिल्ली से आई और बेटे देवनारायन को अपने साथ दिल्ली लिवा ले गई। नौ जनवरी को वह वापस आ गई और बताने लगी कि देवनारायण दिल्ली में कहीं खो गया है। रानी ने पुलिस से आशंका जताई है कि बहू ने उसके बेटे की हत्या करवा दी है। कोतवाल अनिल सिंह ने इस मामले में बहू को बुलाकर पति को बरामद कराने की चेतावनी दी है। उन्हाेंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें