फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से जेवर और नगदी चोरी

Sat, 14 Jan 2017 10:54 PM IST
इटावा
विज्ञापन
धरवार गांव में किसान के घर में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरवार में शुक्रवार रात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाया। नगदी समेत करीब 2 लाख के जेवर बटोर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम धरवार निवासी किसान रामजीवन पाल शुक्रवार रात परिवार सहित घर के बरामदे में सो रहा था। रात में चोर किसान के घर के पिछवाड़े से छत पर चढ़े। जीने के रास्ते घर के अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर सोने के जेवर बेसर, चेन, अंगूठी, झुमकी समेत अन्य जेवर और भतीजे के इलाज के लिए रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए और भाग गए। किसान की पत्नी लीलावती शनिवार सुबह जागी तो कमरे में बिखरा सामान देखकर दंग रह गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें