फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बकरियां लोडर पर लाद ले गए बदमाश

Tue, 14 Jul 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम टेढ़ा के पास स्थित एक डेरा में रविवार की रात आधा दर्जन लोगों ने धारदार हथियाराें से लैस होकर हमला बोल दिया। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद आधा सैकड़ा बकरियां लोडर में लादकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर घायलों को उपचार के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ग्राम टेढ़ा के खंगार जाति के लोग गांव से दो किमी दूर बंादा मार्ग पर खेतों में अपना डेरा बनाकर निवास कर रहे हैं। रविवार की रात गांव सिकहुला के करीब आधा दर्जन लोग लोडर में सवार होकर आए और डेरा में धावा बोलकर एक महिला सहित तीन लोगों को लाठी डंडों व चाकू से हमला करके लहूलुहान कर दिया।

जिसमें डेरा निवासी सरजू, उसकी पत्नी सुखरानी व लाखन पुत्र कमतू सेंगर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर डेरा में मौजूद 32 बकरी, 8 बकरा व 10 बकरियों के बच्चे लोडर में लादकर ले गए।
विज्ञापन


घायल महिला सुखरानी ने थाना सुमेरपुर जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों घायलाें को परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा। सूचना पर सिकहुला गांव में कई स्थानों पर दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें