फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Fri, 09 Jun 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
8 प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंदसौर में पुलिस की गोली से मृत किसानों व भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने मुख्यालय के कालपी चौराहा में प्रदर्शन किया। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का प्रयास किया सादी वर्दीधारी सिपाहियों ने छीन कर उसे तहस नहस कर दिया। गुस्साए कांग्रेसी आधा घंटे बाद प्रधानमंत्री का दूसरा पुतला लाए और उसे दहन किया।
विज्ञापन



मंदसौर मप्र में पुलिस की गोली से मारे किसानोें के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यालय के कालपी चौराहे में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं के साथ सभा की। कुछ कार्यकर्ता पुराना यमुनाघाट मार्ग से प्रधानमंत्री का पुतला ला रहे थे तभी सादी वर्दीधारी पुलिस कर्मियों ने पुतला को छीन लिया। करीब दो मिनट तक कार्यकर्ताओं व पुलिस में छीनाझपटी का खेल चला। पुतला फूंके जाने सूचना पर पुलिस ने काफी संख्या सिपाहियों की ड्यूटी लगाई। सीओ सदर एसएन वैभव पांडेय, तहसीलदार सालिगराम व कोतवाल पीके सिंह के साथ मौके पर मौजूद रहे।

करीब आधे घंटे बाद प्रशासन के जाने पर कांग्रेसियों ने पुन: प्रधानमंत्री का पुतला बनाकर फूंका। इस मौके पर पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, प्रदेश सचिव देवेंद्रमोहन चौबे, कालूराम निषाद, नीलम निषाद, पीसीसी एजाज अहमद, मोहम्मद युसुफ, हरीशरण राजपूत, आफताब, हरनारायण अनुरागी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस के प्रदर्शन में अपेक्षाकृत कार्यकर्ताओं की भीड़ कम रही। जबकि पुलिस ने प्रदर्शन को काफी गंभीरता से लिया। उधर भाकियू ने मंदरौस में पुलिस की गोली से किसानों की हुई मौत को लेकर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन को लेकर रूप रेखा तय किए जाने के लिए बैठक की। नरेंद्र सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में धमेंद्र सिंह, दयाशंकर, अरुण कुमार द्विवेदी, सुभाष मेरापुरी, रघुपति शर्मा, सुमित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। यूनियन के पदाधिकारी बृजेश सिंह ने कार्यवाही का अनुमोदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें