फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-शहर में करीब 13 लाख का जुर्माना पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम ने रातभर शहर में बिजली चोर पकड़े
विज्ञापन

पानीपत। बिजली निगम की तीन टीमों ने वीरवार रातभर शहर में बिजली चोरों की धरपकड़ की। निगम ने करीब 20 जगह बिजली चोरी पकड़ी। इन लोगों पर 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बिजली निगम की सनौली रोड, किला और मॉडल टाउन सब डिविजन ने वीरवार को एक साथ बिजली चोरों की धरपकड़ को लेकर अभियान शुरू किया। बिजली निगम की टीमों ने रात 11 से लेकर सुबह पांच बजे अभियान चलाया। सनौली रोड सब डिविजन ने हाउसिंग बोर्ड, गीता कॉलोनी, सनौली रोड पर करीब 13 चोरी पकड़ी और बिजली चोरों पर करीब सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया। मॉडल टाउन सब डिविजन ने चार और किला सब डिविजन तीन बिजली चोरी पकड़ी। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार वीरवार को एक रात में 20 बिजली चोरों पर करीब 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें