विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के एक और समर्थक के विरुद्ध जरिया थाना पुलिस ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जरिया शिवमूरत सिंह यादव ने बताया कि करियारी गांव के राजाराम कुशवाहा के मकान की दीवार पर कांग्रेस प्रत्याशी
गयादीन अनुरागी का चुनाव प्रचार लिखा पाया गया है। मकान मालिक ने बताया कि वह पार्टी प्रत्याशी का समर्थक है। जब उससे आपसी सहमति पत्र मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाया। जिस पर उसके विरुद्ध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।