फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन

Tue, 17 Nov 2015 08:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विश्राम गृह सुजानपुर में नगर परिषद अध्यक्ष मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नगर परिषद के नौ वार्डों से लगभग 60 लोगों ने भाग लिया। बैठक में आगामी नगर परिषद के होने वाले चुनावों के मद्देनजर चुनाव समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन


समिति में जिला कांग्रेस महामंत्री राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, लेखराज ठाकुर, जैसी राम विमल, अशोक कुमार, महेश गुप्ता एवं प्यार चंद को शामिल किया। कमेटी ने बार्ड नंबर एक से रमण भटनागर, वार्ड नंबर दो से दीप कुमार, वार्ड नंबर तीन से मनोज ठाकुर, वार्ड नंबर चार से कमलेश कुमारी, वार्ड नंबर पांच से विमला देवी, वार्ड नंबर छह से ओंकार स्वरूप, वार्ड नंबर सात से किरण कांता तथा वार्ड नंबर आठ से मीरा देवी और वार्ड नंबर नौ से सुषमा शर्मा के नामों की सिफारिश की है।

प्रदेश आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कमेटी से विचार-विमर्श कर इन नामों पर अपनी सहमति प्रकट की। राणा ने कहा कि स्थानीय निकाय तथा पंचायत चुनावों के लिए सुजानपुर क्षेत्र के लोगों को सर्वसम्मति के साथ अपने उमीदवारों का चयन करने के लिए कहा है। इसमें कोई भी हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें