फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैकिए की डंडे से पीटकर हत्या

Thu, 20 Aug 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गुसियारी गांव में बीती रात स्मैक के लती युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह युवक का शव घर के पास ही सड़क पर मिला। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गांव निवासी अजीज आलम उर्फ बबलू (35) पुत्र अब्दुल रज्जाक स्मैक पीने का लती थ। स्मैक के चक्कर में उसने अपनी जमीन भी बेंच डाली थी। पति की हरकतों से तंग आकर उसकी पत्नी तीन बच्चें को लेकर कुछ दिन पहले ही अपने मायके चली गई थी।

ग्रामीणों के अनुसार, बीती देर रात अजीज अपने एक स्मैकिया साथी के साथ गांव आया और पास की दुकान से सामान खरीदकर साथी के साथ ही घर चला गया। रात में किसी मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पड़ोसियों ने शोरगुल सुना, लेकिन स्मैकियों के बीच का झगड़ा मानकर कोई बीचबचाव करने नहीं गया।
विज्ञापन


सुबह अजीज का खून से सना शव घर के पास ही मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि, घर में हुए झगड़े के बाद साथी ने डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को घर से बाहर घसीटकर कुछ दूर तक ले गया लेकिन गांव वालों की आहट सुनकर छोड़कर भाग निकला।

कमरे में भी खून के निशान मिले हैं। मृतक के बहनोई गुलाम कादिर ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी हवलदार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। लोगों से पूछताछ की और अज्ञात स्मैकिया की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें