कस्बे के छिमौली मार्ग स्थित कांशीराम कालोनी में रह
रहे 384 परिवारों को पीने के पानी के लिए दो नलकूप लगाए गए थे। इसमें से एक
साल भर से ठप है, जबकि दूसरे नलकूप क ी पाइप लाइन लीकेज होने से सीवर का
पानी सप्लाई हो रहा है।
इससे बीमारी फैलने की आशंका है। शिकायत के
बावजूद लीकेज ठीक नहीं कराया जा रहा है। इससे खफा लोगों ने एसडीएम को
ज्ञापन देकर पाइप लाइनों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
कस्बे के
छिमौली मार्ग स्थित कांशीराम कालोनी के अध्यक्ष अब्दुल मकसूद उर्फ लाला,
प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, रामप्रसाद, रामऔतार, रज्जू, बरदानीलाल, मोहम्मद
समी, कालीचरण ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि हम लोग करीब साल भर से
पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।
यहां लगाए गए दो नलकूपों में सिर्फ
एक नलकूप ठीक है, जो बेहद कम पानी दे रहा है। सप्ताह भर से इसकी पाइप
लाइनों में लीकेज होने से नलों से सीवरों का पानी आ रहा है। इसकी सूचना कई
बार जल निगम को भी दी है लेकिन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
नलकूपों
पर तैनात दोनों आपरेटरों को 10 माह से जलनिगम ने मानदेय नहीं दिया है। इस
कारण ये लोग जब चाहते हैं काम छोड़कर बैठ जाते हैं। एसडीएम ने इन्हें
समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया।