मौसम के दगा देने से गुरुवार को धूूप के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठिठुरन और
बढ़ गई। धूप न निकलने से अधिकतम तापमान 3 डिग्री नीचे लुढ़क कर 13.2 डिग्री
सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान तीन दिन से 3.2 डिग्री पर
ठहरा है। नेशनल हाइवे में दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को दिन में भी हेड
लाइट जलानी पड़ी।
मौसम के उतार चढ़ाव को लेकर अभी ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले
रही है। सुबह और शाम की तरह दिन में भी ठंड हवाओं के चलने से लोग अपने
घरों में दुबके रहे। धूप न निकलने से जनमानस के अलावा पशु-पक्षियों का भी
जीना दुश्वार है। दिनभर कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहे।
दिन में भी
ओस गिरने से लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। गौरतलब हो कि बुधवार को
दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री पर पहुंच गया था। जबकि
न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री पर अटका रहा। वहीं दिन भर धूप निकली रहने पर
लोगों ने साफ मौैसम का जमकर लुफ्त उठाया था। गुरुवार को बादलों के छाए रहने
से एक बार फिर अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।