फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ी, तापमान तीन डिग्री लुढ़का

Fri, 16 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के दगा देने से गुरुवार को धूूप के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई। धूप न निकलने से अधिकतम तापमान 3 डिग्री नीचे लुढ़क कर 13.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान तीन दिन से 3.2 डिग्री पर ठहरा है। नेशनल हाइवे में दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को दिन में भी हेड लाइट जलानी पड़ी।
विज्ञापन


मौसम के उतार चढ़ाव को लेकर अभी ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह और शाम की तरह दिन में भी ठंड हवाओं के चलने से लोग अपने घरों में दुबके रहे। धूप न निकलने से जनमानस के अलावा पशु-पक्षियों का भी जीना दुश्वार है। दिनभर कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहे।

दिन में भी ओस गिरने से लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। गौरतलब हो कि बुधवार को दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री पर पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री पर अटका रहा। वहीं दिन भर धूप निकली रहने पर लोगों ने साफ मौैसम का जमकर लुफ्त उठाया था। गुरुवार को बादलों के छाए रहने से एक बार फिर अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें