उपजिलाधिकारी रामअक्षयवर सिंह ने राठ कस्बे में बनाए गए सरकारी गेहूं क्रय
केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों को मिट्टी
अधिक होने पर किसानों का गेहूं खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र
प्रभारियों से कहा कि किसानों का साफ गेहूं खरीदे। गेहूं में कचड़ा नहीं
होना चाहिए।
गुरुवार की दोपहर बाद एसडीएम मंडी स्थित एसएमआई केंद्र पर
पहुंच गए। केंद्र पर उस समय एक किसान का गेंहू तुलने के लिए खड़ा था।
एसडीएम ने जब किसान के गेहूं की क्वालिटी देखी तो गेहूं में मिट्टी की
मात्रा अधिक मिली।
इस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी को कूड़ा कचड़ा और मिट्टी
होने पर गेहूं न खरीदने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम ने मंडी स्थित
एफसीआई केंद्र का निरीक्षण किया। जहां पर किसानों के गेहूं की तुलाई हो
रही थी। उन्होंने सभी कें द्र प्रभारियों से कहा कि किसानों का साफ माल
खरीदे।