फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मानंद ने जलाई शिक्षा की ज्योति

Fri, 04 Dec 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संत शिरोमणि बुंदेलखंड मालवीय स्वामी ब्रह्मानंद महाराज का 121वां जन्मोत्सव ब्रह्मानंद कालेज में धूमधाम से मनाया गया। कालेज के छात्र-छात्राओं ने उनकी समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वामीजी अमर रहे के नारे लगाए।
विज्ञापन


अखंड मंदिर में स्वामी जी के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी को देख भक्तों ने उनके मार्ग पर चलने का संदेश दिया। डॉ.एसपी सिंह और रामकुमार आचार्य ने ब्रह्मानंद तरंगिणी के पदों का गायन किया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामाधार सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने जीवन समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। बुंदेलखंड में शिक्षा की ज्योति जलाई। विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र सिंह यादव ममना ने कहा कि स्वामीजी ने इस क्षेत्र के विकास के लिए जो संघर्ष किया वह इतिहास में दर्ज है।
विज्ञापन


कहा कि महाविद्यालय को विश्व विद्यालय बनाने की वह मुख्यमंत्री से मांग करेंगे। श्रद्धांजलि सभा में रामश्री सिंह, प्रभुदयाल श्रीवास, पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष चुन्नी लाल एडवोकेट आदि लोगों मौजूद रहे।

संचालन डा.कैलाश ने किया। पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत, सदर विधायक महोबा राजनारायन बुधौलिया, विधायक गयादीन अनुरागी, पूर्व विधायक डॉ. अंबेश कुमारी, पूर्व विधायक अनिल अहिरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह, युवजन सभा जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव, सपा जिला महासचिव संतराम राजपूत, प्राचार्य डॉ.आरडी महान, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, डॉ.शीला सिंह आदि ने भी स्वामी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें