जिला अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय के बेतवा पुल के ऊपर सड़क किनारे मोबाइल में बात करते समय सुमेरपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने दो युवकों को रौंद दिया। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल युवक का जिला अस्पताल भेजा है। युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। कोतवाली के
कलौलीतीर गांव निवासी रोहित कुमार (22) पुत्र इंद्रपाल यादव अपने साथी भूरा (20) पुत्र शिवलाल के साथ शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे बिना हेलमेट बाइक से बाजार करने मुख्यालय आ रहे थे। बेतवा पुल पर पहुंचने पर रोहित के मोबाइल पर फोन आया। जिस पर रोहित ने बाइक को रोक पुल के
ऊपर खड़ी कर दी और वह सड़क किनारे खड़ा होकर मोबाइल पर बात करने लगा। इसी बीच सुमेरपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित बोलेरो के चालक ने दोनों बाइक सवारों को रौंद दिया जिसमें रोहित की मौके पर मौत हो गई। जबकि भूरा गंभीर रुप से घायल हो गया। यूपी 100 व 108 एंबुलेंस कर्मियों ने
मौके पर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। और कोतवाली पुलिस ने रोहित को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रोहित की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।