मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान को लेकर विकास खंड
कार्यालय में बीडीओ ने बैठक की। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारियों को
निर्देश दिया कि जल संरक्षण के लिए वे ग्राम पंचायतों के तालाबों और नालों
की सफाई और खुदाई का कार्य तत्काल शुरू कराए। अभी तक मात्र 12 तालाबों की
खुदाई शुरू होने पर नाराजगी भी जताई।
बीडीओ रामेश्वर विश्वकर्मा ने
ग्राम पंचायत सचिवों, तकनीकी अधिकारियों सहित संबंधित कर्मियों के साथ
बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान की समीक्षा की। साथ ही आगामी
पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूचियों के व्यापक पुनरीक्षण कार्य की भी
जानकारी दी।
बीडीओ ने बताया कि विकास खंड क्षेत्र में तकरीबन 206
छोटे-बड़े तालाब हैं। इनकी सूची तैयार कराने के साथ ही इसके लिए गठित समिति
के माध्यम से इन पर हुए अतिक्रमण हटाने, सफाई कराने के निर्देश दिए गए थे।
अभी तक 58 तालाबों की सूची ही आ सकी है, जबकि स्पष्ट निर्देश थे कि एक
हेक्टेयर तक के तालाबों की तत्काल मनरेगा के तहत खुदाई शुरू कर दें।
अधिक
रकबे वाले तालाबों का स्टीमेट तत्काल बनाने के साथ ही इसे स्वीकृति के लिए
भेजें। अभी तक इस दिशा में संतोषजनक कार्य न होने पर उन्होंने नाराजगी
जताई। जिला मुख्यालय में पंचायत निर्वाचन के संबंध में होने वाले मतदाता
सूची के प्रशिक्षण की कार्यशाला की जानकारी भी दी।