चोरी की घटना के बाद दुकान के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
अंबेडकर चौराहे के पास उरई मार्ग पर स्थित एक बैटरी की दुकान से शुक्रवार रात चोरों ने शटर तोड़कर लाखों की बैटरियां चुरा लीं। पीड़ित दुकानदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बे के पठनऊ मोहल्ला निवासी फईम उल्ला पुत्र शरीफ उल्ला की अंबेडकर चौराहे के पास उरई मार्ग पर बैटरी की दुकान है।
फईम ने बताया कि शुक्रवार रात साढे़ नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर 10 नई और 20 पुरानी बैटरियां और एक नया बैटरा चोरी कर लिया। शनिवार सुबह जब आसपास के दुकानदारों ने शटर टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। फईम ने बताया कि बैटरियों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। दुकान से चंद कदम दूर अंबेडकर चौराहे पर पुलिस की पिकेट ड्यूटी रहती है। इसके बाद भी चोरी होने पर लोगों ने रोष जताया है। कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।