फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर निकाले गए जुलूस

Mon, 05 Jan 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय समेत जिले के कसबों में मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर मोहम्मदिया जुलूस जोश खरोश व पूरी शान ओ शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हाथों में इस्लामी झंडे लेकर निकले। 
विज्ञापन


मुख्यालय का जुलूस शहर इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष वली अहमद साबरी की अगुवाई में सूफीगंज चौराहे से दोपहर दो बजे जुलूस उठा। जुलूस किंग रोड़, अकिल तिराहा, विद्या मंदिर से स्वामी प्रसाद मार्ग होता हुआ सुभाष बाजार पहुंचा।

इसके बाद जुलूस खालेपुरा होता हुआ रहुनियां धर्मशाला, पशु चिकित्सालय, कजियाना, कालपी चौराहा, पुलिस चौकी होता हुआ बस स्टाप, अकिल तिराहा होते हुए सूफीगंज चौराहा में जुलूस का समापन हुआ।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से एसडीएम प्रवीणा, क्षेत्राधिकारी बीएन राय, कोतवाल पीके यादव के अलावा भारी संख्या में पीएसी के जवान साथ साथ चल रहे थे।

सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कसबे में बारावफात जुलूस ईदगाह से शुरू हुआ। जुलूस में डीजे की धुनों में नाते शरीफ व मोहम्मद मुस्तफा सल. के कलाम जारी रहे। पशु बाजार के निकट जयकरन सिंह ठेकेदार व शब्बीर किराना की ओर से लड्डू, थाने के निकट राईन ब्रदर्स की ओर से हलुवा, गोल्डी इलेक्ट्रानिक्स के निकट शंकरदयाल गुप्ता व राजा गुप्ता द्वारा लड्डू और नगर व्यापार मंडल की ओर से बस स्टाप के निकट मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता, संरक्षक मुनीर खान, रामजी मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, प्रेमविलास गुप्ता, संदीप सिंह, बाबूराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें