क्षेत्र के गांव कादराबाद के रहने वाले पातीराम का करीब 15 वर्षीय पुत्र संजू तांगा चलाता है। रविवार को वह गांव कौही के लिए तांगा लेकर जा रहा था। कौहीं की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने बगिया के पास उसके तांगे में टक्कर मार दी, जिससे संजू घायल हो गया। घरवाले घायल संजू को थाने लाए, जहां से उसे अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान युवक बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।