फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवतार मेहेर बाबा की धूमधाम से मनाई जयंती

Thu, 26 Feb 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अवतार मेहेर बाबा का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। मंदिर परिसर में जहां दिन में प्रार्थना सभा के साथ ही लोगों को प्रसाद वितरण कार्यक्रम कराया गया। वहीं रात में एएमबीएम स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


मुख्यालय स्थित अवतार मेहेर बाबा मंदिर में बाबा प्रेमियों ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। रात में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

मेहेर की बलैया गीत पर प्रियांशी श्रीवास्तव, मेहेर धुन पर छोटे छोटे बच्चों की प्रस्तुती देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मेहेर का मैं दीवाना पर जैनब, गनपत मिक्स, गोरा गोरा मुखड़ा सहित कव्वाली व नाटक बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन देवीदीन यादव ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन पर मेहेर बाबा प्रेमियों व अभिभावको के प्रति प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार नगर के वेदिका गेस्ट हाउस मं अवतार मेहेर बाबा का जन्मदिन धूमधाम से  मनाया गया।

इस अवसर पर सभी को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक श्रीवास्तव, गोपी कृष्ण ओमर, सरस्वती धुरिया, सिद्धपाल राजपूत, रश्मि द्विवेदी, पीसी निगम आदि मेहेर भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें