शस्त्र लाइसेंसों के नवीनीकरण कराने को लेकर जिले भर से 157 लोग असलहे लेकर चांदमारी करने पहुंचे। गुरुवार को दिनभर शस्त्र धारकों ने फायरिंग की।
इसमें मात्र एक शस्त्रधारक फेल हो गया। शस्त्र नवीनीकरण में लाइसेंसी को फायरिंग करनी जरूरी किया है। उसे कम से कम दो फायर करने होंगे।
पुलिस अधीक्षक ने इस कार्य के लिए माह में दूसरे व चौथे गुरुवार को चांदमारी सुनिश्चित किया है। सीओ सदर बीएन राय ने बताया कि एक शस्त्र धारक फायरिंग में फेल हो गया।