फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया के भगीरथों ने ढूंढा मीठा पानी

Mon, 28 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा क्षेत्र के कपसा गांव में सदियों से पानी को लेकर जूझ रहे लोगों को अब पीने को मीठा पानी मिलेगा। पंजाब व आस्ट्रेलिया की एक संस्था ने मिलकर खारे पानी से निजात दिलाने के लिए गांव में चार हैंडपंप लगवाए हैं। फिलहाल संस्था ने सुरौली बुजुर्ग, पचखुरा खुर्द व सुमेरपुर नगर में भी एक-एक हैंडपंप लगाया है।
विज्ञापन


मौदहा क्षेत्र के कपसा, गुसयारी, छानी बक्छा, सिचौली, नायकपुरवा सहित आसपास के क्षेत्रों में खारा पानी निकलता है। लोगों को मीठा पानी उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन ने कई उपाय किए, लेकिन लोगों को मीठा पानी नहीं उपलब्ध करा सके।

इधर अमर उजाला बराबर क्षेत्र के ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करता रहा है।

इसके बाद पंजाब प्रांत की संस्था रविदास चैरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन संत गुरदीप महाराज व उनके सहयोगी सिडनी, आस्ट्रेलिया निवासी अनिल कुमार ने इस क्षेत्र में लोगों को मीठा जल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


उनकी टीम बीते दो माह से इस क्षेत्र में नए सिरे से हैंडपंप लगवाकर विशेष तकनीकी के तहत मीठा पानी निकालने में जुटी रही। इसमें टीम को सफलता मिल गई।

कपसा गांव में इस संस्था ने चार हैंडपंप लगवाए हैं। संस्था के चेयरमैन संत गुरदीप महाराज गांव पहुंचे और लोकार्पण कर हैंडपंप का लोगों को समर्पित किए। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या से जूझ रहे अन्य गांवों सुरौली बुजुर्ग, पचखुराखुर्द व सुमेरपुर नगर के मोहल्ले में एक-एक हैंडपंप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें